Random Video

जामुन के औषधीय गुण | Medicinal Properties of Jamun

2020-04-06 125 Dailymotion

जामुन एक सदाबहार वृक्ष है। यह वृक्ष भारत तथा दक्षिण एशिया के अन्य देशों में पाया जाता है। भारत में यह वृक्ष जंगलों एवं सड़कों के किनारे अधिक पाया जाता है। इसके कई घरेलु नाम भी हैं, जैसे - जामुन, राजमन, काला जामुन, जामली आदी। यह अम्लीय प्रकृति का होता है और स्वाद में मीठा होता है। जामुन का फल 70 प्रतिशत खाने योग्य होता है। इसमें ग्लूकोज़ और फ्रक्टोज़ दो मुख्य स्रोत होते हैं। इसके फलों में खनिज की संख्या अधिक होती है। यह विटामिन बी, कैरोटीन, मैग्नीशियम और फाइबर का अच्छा स्रोत है।